मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- Bihar News: उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। अब तक 'स्पेशल' के नाम पर चल रही ट्रेनों को नियमित करने की हरी झंडी दे दी गई है। इस निर्णय के बाद न केवल ट्रेनों का किराया कम हो जाएगा, बल्कि यात्रियों को सीटों की बुकिंग के लिए अब लंबा समय भी मिलेगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को नियमित किया जा रहा है। अब तक 'स्पेशल ट्रेन' होने के कारण इन ट्रेनों में यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता था। अब नियमित होने के बाद इनका किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर हो जाएगा। इसके अलावा, ट्रेनों के नंबर के आगे से 'शून्य' हटा लिया जाएगा, जिससे इनके परिचालन और पहचान में आसानी होगी।अब 15 नहीं, 60 दिन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.