पटना, जून 21 -- Amrit Bharat Express: बिहार के मिथिलांचल और उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात सामने आई है। रेलवे द्वारा दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) के बीच एक बिल्कुल नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है, जिसका परिचालन आज से शुरू हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रेन का भव्य उद्घाटन रविवार को खातीपुरा (जयपुर) से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 09711 चलाकर किया जाएगा। रेलवे के इस कदम से बिहार से राजस्थान जाने वाले कामगारों, व्यापारियों और पर्यटकों को आधुनिक, तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। इस नई गाड़ी में जनरल सेकंड क्लास के 11 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिससे कम किराये में लोग बेहतरीन सफर का आनंद ले सकेंगे।सप्ताह में 6 दिन पटरियों पर भरेगी रफ्तार पूर्व मध्य रेल के म...