हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 5 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर के रेड लाइट एरिया में मंगलवार की दोपहर एक नर्तकी का शव संदिग्ध स्थिति में उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका उत्तर प्रदेश के लखनऊ की मुस्कान कुमारी (22) थी। यूपी की डांसर की लाश बिहार के रेड लाइट एरिया से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मुस्कान की मौत को लेकर लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल टीम ने जांच के दौरान कमरे से उंगलियों के निशान, सिगरेट के टुकड़ों और अन्य साक्ष्यों को सील कर जांच के लिए एकत्र कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मुस्कान पिछले करीब पांच वर्षों से रेडलाइट एरिया में रह रही थी। वह नर्तकी के रूप में काम करती थी। मुस...