नई दिल्ली, मार्च 10 -- इंटर्नशिप के लिए दूसरे राज्यों की कंपनियों में मिले ऑफर को बिहार के युवक ठुकरा दे रहे हैं। चयन के बाद भी कई युवा अंत समय में कंपनियों में जाकर कार्य करने से मना कर दे रहे हैं। यही कारण है कि मार्च 2026 तक पांच हजार युवाओं का इंटर्नशिप कराना बड़ी चुनौती बनी हुई है। अभी तक मात्र 854 युवक-युवतियों ने विभिन्न कंपनियों में कार्य शुरू कर दिया है। अगले पांच वर्षों में एक लाख युवाओं को इंटर्नशिप कराने का लक्ष्य है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी विभिन्न जिलों में जाकर युवाओं को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ उठाएं। इसके तरहत युवाओं को इंटर्नशिप के लिए दी जाने वाली राशि राज्य सरकार भुगतान करती है। इस योजना के तहत राज्य के दो लाख से अधिक युवाओं ने संबंधित पोर्टल पर अपना पंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.