पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया। उपमहापौर सह प्रदेश भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता एवं प्रदेश भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने बिहार सरकार श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से उनके पटना आवास पर पदभार ग्रहण करने के उपरांत शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पल्लवी गुप्ता ने पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा प्रवासी श्रमिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। यह भी पढ़ें- लेशी सिंह से मिली डिप्टी मेयर उपमहापौर ने मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए...