भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। धोखे से बैंक में नौकरी प्राप्त करने के मामले में बिहार, पटना जिले के सलीमपुर, डोमा निवासी विपिन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। भदोही कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। भदोही यूको बैंक के प्रबंधक की शिकायत पर रपट दर्ज किया गया। आरोप है कि युवक ने धोखे से बैंक में क्लर्क की नौकरी प्राप्त की। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान मिसमैच होने पर पता चला कि उसकी जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। यूको बैंक भदोही के शाखा प्रबंधक सैफ अहमद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 6 अक्तूबर, 2021 में बैंक में क्लर्क पद के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें भर्ती की प्रक्रिया बायोमैट्रिक परीक्षा संकलन के आधार पर किया जाना था। नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ बायोमैट्रिक विवरण अपलोड करना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.