ज्ञानी रंजन, जून 26 -- Sitamarhi Youth Murdered In Mumbai: बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक युवक की मुंबई में बेरहमी से पिटाई के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद उसका शव उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर मिलने से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया वार्ड संख्या-13 के रहने वाले 35 वर्षीय सुधीर महतो के रूप में हुई है। सुधीर साल 2016 में अपनी शादी के बाद से पिछले करीब 10 वर्षों से मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। वह बीते 16 अप्रैल को ही अपने गांव से वापस मुंबई काम पर लौटे थे। पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन युवकों- चुन्नू पासवान, राजा कुमार और सुजीत कुमार पर सुधीर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- बिहार में मिला दुनिया...