बलिया, फरवरी 11 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडन संस्कार में शामिल बिहार के एक युवक की बुधवार को गंगा नदी में डूबकर मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरभंगा (बिहार) के लहरिया सरांय थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र संजय कुमार शहर से सटे तिखमपुर निवासी दोस्त अभिनव मिश्र के यहां आया था। बुधवार को अभिनव के घर से बलिया शहर से सटे माल्देपुर घाट पर मुंडन संस्कार के लोग पहुंचे थे। इसमें शामिल आकाश अन्य दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच किसी प्रकार वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। मौजूद युवकों ने उसको बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। युवक के पानी में डूबते ही लोग गमगीन हो गये तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पकर पहुंची पुलिस ने नाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.