बस्ती, जुलाई 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्व रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिले शव की रविवार को शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले कलामुद्दीन अंसारी (32) के रूप में हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि शनिवार को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। रविवार को जांच के दौरान उसकी पहचान कलामुद्दीन अंसारी (32) पुत्र अनरुल अंसारी निवासी ग्राम हुसैना, थाना सीतामढ़ी, जिला सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार कलामुद्दीन अपने दोस्त अफजल अंसारी के साथ छह जुलाई की रात ट्रेन से बेंगलूरु मजदूरी करने जा रहा था। यात्रा के दौरान गोविंदनगर और गौर रेलवे स्टेशन के बीच वह ट्रेन से गिर ग...