मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हिन्दू संगठन के सदस्यों ने सोमवार को पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के एक मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने पर विरोध दर्ज कराया। हिन्दू संगठन के सदस्यों ने मौलाना पर कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए एसपी को पत्रक सौंपा। अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से एक वीडियो मिला है। इसमें बिहार निवासी मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था। हिंदू संगठन के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत हैं और उनसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। उनकी और उनकी माताजी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने इस आपत्तिजनक वीडियो का संज्ञान लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.