बिहार के मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पंकज लोधा मुरादाबाद से गिरफ्तार
बरेली, जून 8 -- Bareilly News: उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शिरकत करने के बाद बरेली से ट्रेन से लौट रहे मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में बरेली जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पंकज लोधा (30) निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुरादाबाद में दबिश देकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए बरेली लाया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। जमात रजा ए मुस्तफा ने ह्यूमन राइट्स तक मामला उठाया था। यह मामला 26 अप्रैल की उस घटना से जुड़ा है, जब मौलाना तौसीफ रजा उर्स में शामिल होने के बाद सिवान ट्रेन से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि सफर के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और धार्मिक संगठनों में भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.