मोतिहारी, मार्च 17 -- बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जहां दो अपराधी मारे गए हैं तो वहीं एसटीएफ के एक जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुतबिक, चकिया थाना क्षेत्र के बुलाचक रामडीह गांव के समीप सिहोर्वा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए और स्पेशल टास्क फोर्स के एक जवान शहीद हो गए। मृत अपराधी की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के तौर पर हुई है।इस एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए एसटीएफ जवान की पहचान श्री राम यादव के रुप में हुई है। दोनों अपराधी चकिया के बुलाचक गांव के निवासी थे। घटना सोमवार की रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। जिसमें एक कार्रवाइन ,दो पिस्टल, दो कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और 17 खोखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.