एक संवाददाता, अक्टूबर 7 -- बिहार में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। पश्चिम चंपारण के एक स्कूल के इस वीडियो में कथित तौर से प्रभारी प्रधानाध्यापक एक महिला के साथ शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्लस-2,रमपुरवा,मैनाटांड़ के नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो ने प्रखंड क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है। वायरल वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ एक महिला बैठी दिखाई दे रही है,जबकि टेबल पर खाने-पीने की सामग्री के साथ शराब की बोतलें नजर आ रही हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों ...