कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 8 -- बिहार के मॉडल स्कूल में शिक्षक बनना आसान नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि इन विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए कुल 100 अंक लाने होंगे। यहीं नहीं शिक्षकों को साक्षात्कार से भी गुजरना होगा। जिले के मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया अंक आधारित और कई स्तरों पर होगी। जिले भर से कुल 153 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। सभी मापदंडों पर पूर्ण रूप से फिट बैठने वाले शिक्षकों का चयन होगा। आवेदन करने वाले शिक्षकों का मूल्यांकन चार प्रमुख बिंदुओं शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव, पूर्व प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार की जिम्मेदारी पांच सदस्यीय समिति को दी गई है। इस चयन समिति में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा नामित महिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.