प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 16 -- बिहार में एक टीचर के महिला टीचर के साथ डर्टी टॉक के बाद उसपर कड़ा ऐक्शन लिया गया है। शिक्षिका से अश्लील चैट के मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। डीईओ ने बुधवार को इसका निर्देश जारी किया है। डीपीओ ने 30 दिन में इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि पीड़िता शिक्षिका ने सकरा के विद्यालय के अध्यापक पर अश्लील चैट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद डीपीओ माध्यमिक से इसकी जांच कराई गई थी। इसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया था। जिसके बाद अब अमर्यादित व्यवहार को लेकर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। डीपीओ स्थापना ने बताया कि शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के संचालन के मद्देनजर आरोपपत्र गठित कर जांच के लिए डीपीओ पीएम पोषण योजना को जांच पदाधिकारी तथा डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को उपस्थापन...