हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 30 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां एक बारात के दौरान जमकर गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने के बाद यहां अफरातफरी मच गई और शादी-बियाह की खुशियां काफूर हो गईं। यहां साहेबगंज में नगर परिषद के परसौनी जहांगीर वार्ड -21 में सोमवार की रात बारात के दरवाजा लगने के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। घायल परसौनी जहांगीर निवासी टेंट संचालक 35 वर्षीय अनिल पासवान को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके बाएं घुटने में गोली लगी है।गोली लगने से घायल दो अन्य लोगों में से एक को मोतिहारी की ओर इलाज के लिए ले जाने की बात बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मुजफ्फरपुर शहर स्...