मुजफ्फरपुर, मई 12 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुशहरी थाने के नरौली गांव स्थित वृहद आश्रय गृह से रविवार की रात 10 बच्चे लापता हो गए, इनमें चार बच्चे मूक-बधिर हैं। सोमवार की सुबह गार्ड ने बच्चों के लापता होने की गृह प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। गृह प्रबंधन की सूचना पर बीडीओ चंदन कुमार, थानेदार सुबोध कुमार मेहता आदि मौके पर पहुंचे और छानबीन की। लापता बच्चों में एक नेपाल, एक समस्तीपुर और एक सीतामढ़ी का रहने वाला है। बाकी बच्चों का पता असत्यापित है। एक बच्चा बाल श्रम से मुक्त कराया गया था। बालगृह अधीक्षक अविनाश डे ने बताया कि वृहद आश्रय गृह में अभी 46 बच्चे रह रहे थे, जिसमें से रविवार की रात करीब एक बजे से दो बजे के बीच में प्रथम तल पर रह रहे 10 बच्चे भाग गए। प्रथम तल की एक खिड़की से छड़ गायब है। अधिकारियों की टीम ने अन्य...