बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा में बनेंगे औद्योगिक पार्क, सम्राट सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव; मिलेगा रोजगार
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 3 -- बिहार में दो और औद्योगिक पार्क बनेंगे। उद्योग विभाग ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में इसके लिए 1050 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। यहां निर्माण क्षेत्र की कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत इसे विकसित किया जाएगा। बिहार ने भव्या योजना के पहले चरण के लिए केंद्र सरकार को शुक्रवार को दोनों औद्योगिक पार्कों के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। मुजफ्फरपुर के पारू में 700 एकड़ और दरभंगा में 350 एकड़ भूमि में औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार यहां विकास कार्य के लिए प्रति एकड़ एक करोड़ रुपये यानी कुल 1050 करोड़ रुपये की मदद देगी। इससे औद्योगिक पार्क और आसपास आधारभूत संरचनाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.