हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 1 -- Bihar News: बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार (31 मार्च) की शाम राज्य सरकार के आलाधिकारियों ने अपनी-अपनी संपत्तियां घोषित कीं। इसमें खासबात यह है कि ज्यादातर साहबों से भारी मेम साहबों की जेब है। अधिकतर आईएएस-आईपीएस नकद रखने के मामले में कंजूस हैं, हालांकि बैंक खातों में सबकी अच्छी-खासी रकम है। राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के पास नकद के नाम पर कुछ मामूली राशि है तो डीजीपी विनय कुमार के पास नकदी के नाम पर एक रुपये नहीं है।डीजीपी विनय कुमार के पास आई-टेन कार डीजीपी विनय कुमार के हाथ में नकदी नहीं है। उनके बैंक खातों में 32.55 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास करीब 25 लाख रुपये का सोना, जबकि 1.15 लाख रुपये मूल्य की चांदी है। वाहन के नाम पर आई-10 कार है। कृषि और गैर कृषि भूमि के साथ ही नोएडा के आम्रपाली सैफायर ...