दुमका, अप्रैल 20 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में नागेश ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से अभीष्ट कामनाएं की। बाबा बासुकीनाथ के पुजारी दरबार में इससे पूर्व स्थानीय पांडा पुरोहितों ने उन्हें स्वस्तिवाचन पूर्वक भोलेनाथ की षोडशोपचार पूजा के लिए सकाम संकल्प करवाया। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बाबा बासुकीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में भगवान नागेश्वर की षोडशोपचार पूजा अर्चना करने के बाद पुरोहितों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को माता पार्वती काली और राजराजेश्वरी पीतांबरा माता बगलामुखी के मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना करवाई। यह भी पढ़ें- सम्राट के सीएम बनने पर जताया हर्ष पूजा समापन के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा बासुकीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.