बिहार के मुंगेर मे मिला धरती का सबसे पुराना वटवृक्ष
लखनऊ, जून 1 -- -विश्व का सबसे प्राचीन जीवित वटवृक्ष दिनांकित हुआ लखनऊ। रामेन्द्र प्रताप सिंह मुगलों का आतंक हो, अंग्रेजों की तानाशाही या फिर आजादी का जश्न... बिहार के मुंगेर में मिला बरगद का पेड़ (वटवृक्ष) देश के इतिहास की हर करवट का साक्षी है। 700 वर्ष से अधिक आयु का यह वटवृक्ष अपने सीने में कई ऐतिहासिक यादें संजोए हुए है। दुनिया के इस सबसे उम्रदराज वटवृक्ष की वास्तविक उम्र का पता राजधानी लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) के वैज्ञानिकों ने लगाया है। वैज्ञानिक विधि यानी 'रेडियोकार्बन डेटिंग' से इस विशालकाय वृक्ष की आयु जांची गई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे पुराना जीवित वटवृक्ष फिलहाल धरती पर कहीं नहीं है。
तीन साल की कड़ी रिसर्च के बाद सामने आया सच बिहार राज्य वन विभाग के आमंत्रण पर वर्ष 2022 में बीएसआईपी की वैज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.