मुंगेर, जून 22 -- Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात घंटे में आरोपी को दबोच लिया। घटना हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म मामले में पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन के प्राथमिकी दर्ज कराने के सात घंटे के भीतर आरोपित विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया घटना के बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ और एफएसएल की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया था जहां कुछ साक्ष्य इकट्ठा किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। देर रात आरोपी विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया की आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत ...