मुंगेर, जून 24 -- बिहार के मुंगेर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगा नदी में पांच बच्चियां डूब गई हैं। तीन बच्चियों की लाश बरामद कर ली गई है। तीन बच्चियों की मौत से यहां कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान पांच बच्चियां डूब गईं। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तत्काल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजकर तलाश अभियान शुरू कर दिया। अब तक तीन बच्चियों शव बरामद किया जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घाट के पास जुट गए थे। बताया जा रहा है कि डूबने वाली बच्चियों में चार लड़कियां वासुदेवपुर थाना इलाके के श्य...