एक संवाददाता, मार्च 29 -- बिहार में मधुबनी जिले के पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को बिहार के औद्योगिक विकास को दिशा देने के लिए सावी ग्लोबल फैशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पहल की गई। इस कंपनी की अत्याधुनिक फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की बड़ी परियोजनाएं रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाती हैं। वहीं, गिरिराज सिंह ने कहा कि वस्त्र उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। बिहार में इसके व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.