बिहार के मधुबनी में इंस्पेक्टर और SI को ट्रैक्टर से कुचल मार डालने की कोशिश, दोनों जख्मी; बाप-बेटा अरेस्ट
निज संवाददाता, अगस्त 5 -- बिहार में बालू माफियाओं के हौसले पस्त नहीं हो रही हैं। यहां दो पुलिसवालों को ट्रैक्टर से कुचल कर मारने की कोशिश की गई है। जिले में पौनी ढलान के पास भुतही बलान नदी किनारे अवैध बालू खनन रोक रहे मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार और पीएसआई प्रिंस कुमार चौधरी को ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों पुलिस अधिकारी हमले में बाल-बाल बच गए। हालांकि, थानाध्यक्ष के पैर पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ने और पीएसआई को ट्रैक्टर की ट्रॉली से धक्का लगने से दोनों चोटिल हो गए हैं। मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत सात-आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एफआईआर के अनुसार, सोमवार को गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने भुतही बलान नदी किनारे कुदाली से ट्रैक्टर पर अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.