पटना, जून 2 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार राज्य भर के मदरसों की जांच करने जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के ऐलान के बाद विभाग ने अब आदेश भी निकाल दिया है। इसमें सभी जिलों के डीएम को अपने यहां स्थित अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने इसके लिए हर प्रखंड स्तर पर एक 3 सदस्यीय समिति गठित करने को कहा है। इस समिति के अध्यक्ष संबंधित प्रखंड के विकास पदाधिकारी (बीडीओ) या अंचलाधिकारी (सीओ) होंगे। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) इस समिति में सदस्य सचिव होंगे, जबकि संबंधित प्रखंड के मुख्यालय में स्थित सरकारी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरीयतम प्रधानाध्यापक को भी सदस्य बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के डीएम को जारी पत्र में कहा है कि इस...