दुमका, मार्च 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद बुधवार को अपने पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर पहुंची। बासुकीनाथ मंदिर के पंडा पुरोहितों ने उन्हें बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता सहित दस महाविद्या की पूजा-अर्चना के उपरांत वैदिक आरती कराया। पूजा-अर्चना के उपरांत मंत्री रमा निषाद ने बासुकीनाथ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में क्षणिक विश्राम किया, ततपश्चात अपने समर्थकों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। मंत्री रमा निषाद को पूजा-अर्चना कराने के लिए जरमुंडी थाना के डीएसपी सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, मुंशी कुंदन कुमार, चेतन मिश्रा, मंदिर गार्ड गौतम राव, उदय मंडल, कपिल पंडा, गुड्डू ठाकुर ...