बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस
पटना, सितम्बर 8 -- बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दरभंगा के बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के पांच अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इसके पूर्व इओयू ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ ज्ञात स्रोत से 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मामला दर्ज किया। इसमें आय के ज्ञात स्रोत से करीब 121.87 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इओयू के अनुसार, बीडीओ के पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना स्थित पैतृक आवास, पटना के दानापुर के आशोपुर स्थित साई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या- 305, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित सरकारी कार्यालय, दरभंगा स्थित सरकारी आवास तथा मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित निजी आवास पर सुबह से ही एक साथ छापे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.