बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर नारद के 1 ठिकाने से 50 लाख कैश जब्त, 5 जगह चल रही ईओयू की रेड
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू ) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर में पदस्थापित योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के मुजफ्फरपुर स्थित ठिकाने पर भी छापा मारा है। मुजफ्फरपुर के नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2F में सुबह से ईओयू की टीम तलाशी ले रही है। इस फ्लैट से 50 लाख कैश और कई बैंक खाते व गहने मिले है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। बरामदगी और बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आरोपित कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास पूर्व में मुजफ्फरपुर में भी पोस्टेड रह चुके हैं और उसी दौरान उन्होंने यह फ्लैट लिया था। ईओयू की टीम के साथ स्थानीय काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस भी मौजूद है।बुधवार को दर्ज हुई प्राथमिकी बिहार पुलिस मुख्यालय आर्थिक अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.