रांची, अप्रैल 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने झारखंड में काम कर रहे बिल्डरों से कहा है कि वे बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें एवं राज्य में हो रहे त्वरित विकास का लाभ लेकर आम लोगों के आवास की जरूरत को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।सिंह रेरा बिहार द्वारा रांची में आयोजित 'रेरा बिहार से रूबरू' कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में 'ईज आफ डूइंग बिजनेस' से अवगत कराना था, ताकि निवेशक राज्य में आकर काम करें एवं बिहार में घर या प्लॉट खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों के हितों की रक्षा के लिए रेरा बिहार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दें।रूबरू यह भी पढ़ें- अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलड...