कार्यालय संवाददाता, जनवरी 15 -- बिहार के भागलपुर जिले में हनुमान मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। यहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र के डिक्सन मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने मंगलवार को तोड़फोड़ की। उसने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और प्रतिमा तक पहुंचने के लिए शीशे भी तोड़ डाले। युवक बार-बार हनुमान जी की प्रतिमा को शीशे से बाहर निकालने की मांग कर रहा था। इस उपद्रव के दौरान युवक खुद भी घायल हो गया, जिससे मंदिर के फर्श पर चारों तरफ खून बिखर गया। बुधवार की सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो लोगों की मंदिर में भीड़ जमा हो गयी। युवक सुबह तक स्थल से भागा नहीं, वहीं पास के नाले के पास ही बैठ गया था। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल नजदीक रहने से सबसे पहले इशाकचक थाना की पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.