भागलपुर, सितम्बर 21 -- बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। भागलपुर में 6 बच्चे पानी में डूबकर मर गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। यह हादसा नारायणपुर दियारा में हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे करमा-धरमा पूजा को लेकर नहाने गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे पानी में डूब गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चे बैकुंठपुर दुधैला के रहने वाले थे। एक साथ छह बच्चों की मौत से यहां चीख-पुकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...