बिहार के बेतिया में रेलवे पुलिस का बड़ा ऐक्शन, सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से भारी मात्रा में शराब बरामद
बेतिया, जून 29 -- Bettiah Train Liquor Seized News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को पूरी तरह से धत्ता बताकर ट्रेनों के जरिए हो रही शराब की तस्करी का एक और बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेतिया जिले के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली से बिहार आ रही 'सप्तक्रांति एक्सप्रेस' सुपरफास्ट ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह अवैध शराब किसी आम बोगी या लावारिस बैग से नहीं, बल्कि यात्रियों को खाना परोसने वाली ट्रेन की पेंट्रीकार से मिली है। इस हाई-प्रोफाइल तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से पेंट्रीकार के मैनेजर को भी दबोच लिया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलते ही मोबाइल पर आएगा लाइव अलर्ट, पूछताछ केंद्र से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.