बिहार के बेतिया में तेंदुए का आतंक, दो बकरियां बनी निवाला; रतजगा कर रहे इलाके के लोग
नई दिल्ली, मई 24 -- Bihar News: बिहार के बेतिया के रामनगर में तेंदुए के आतंक से लोग रात भर नहीं सोते हैं। रामनगर के गुदगुदी पंचायत के सेवरही बरवा गांव में शनिवार की देर शाम तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने गांव में घुसकर दरवाजे पर बंधी दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त है। वन विभाग ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को सावधान किया है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव यादव की दो बकरियां उनके घर के बाहर बंधी हुई थीं। इसी दौरान देर शाम जंगल की ओर से आए तेंदुए ने अचानक हमला कर दोनों बकरियों को मार डाला। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.