बेगूसराय, मई 3 -- बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार वर्षीय बच्ची से 15 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त बच्ची अपने घर के पास ही एक सरकारी स्कूल के प्रांगण में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस के वार्ड का एक किशोर उक्त बच्ची को पास के मकई खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व उक्त आरोपित घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने नाजुक हालत में बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना के बाद बछवाड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.