निज प्रतिनिधि, जून 29 -- बिहार के बेगूसराय जिले में बैंक मैनेजर की न्यूड डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है। एक कमरे में केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर की लाश काफी खराब हालत में मिली है। पत्नी का कहना है कि वो जल्द ही पटना आने वाले थे। पटना सिटी के रहने वाले बैंक मैनेजर करीब एक महीने से बैंक भी नहीं जा रहे थे। दरअसल बेगूसराय जिले में रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ले में रविवार को सुनील सदन के ग्राउण्ट फ्लोर पर एक कमरे से केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर 35 वर्षीय ब्रजमोहन गुड्डू का नग्न अवस्था में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पटना सिटी के पचरूखिया थाना के बाली वार्ड-छह निवासी सुरेन्द्र सिंह के पुत्र थे। वह बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र के महारथपुर गांव स्थित केनरा बैंक में सीनियर मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। वह निराला नगर मोहल्ले में...