मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। अनामिका प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में टीआरई-2 व 3 की नियुक्ति में दिव्यांग आरक्षण पर बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों की नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई है। सूबे के बाहर के निवासी दिव्यांग अभ्यर्थी 82 अंक में ही विद्यालय अध्यापक बन गए। सीटेट के रिजल्ट और बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों के फोल्डर की जांच में यह खुलासा हुआ है। यह भी पढ़ें- BPSC TRE : बिहार के बाहर के अभ्यर्थी कम अंक पर बन गए शिक्षक, CTET रिजल्ट से खुलासा, बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरूजांच का खुलासा बाहरी दिव्यांग अभ्यर्थियों को बीपीएससी विद्यालय अध्यापक नियुक्ति में कम से कम 90 अंक चाहिए थे। मुजफ्फरपुर जिले में जांच के दौरान 81-82 अंक पर दिव्यांग शिक्षकों की नियुक्ति सामने आई है। डीपीओ स्थापना ने इन दिव्यांग शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे...