बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- बिहार के अलग-अलग जिलों में बारात में हो रही मारपीट और बवाल ने सबको चौंका कर रख दिया है। बिहारशरीफ और पटना दोनों ही जिलों में बारात में मर्डर तक हो गया। सबसे पहले बात बिहारशरीफ की। यहां बारात में डांस करने के लिए बाराती-सराती के विवाद में एक चालक ने भीड़ पर कार चढ़ा दी। जिसमें दूल्हे के बहनोई शंकर पासवान की मौत हो गई। घटना बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के कासिमचक गांव में मंगलवार अल सुबह की है। इस घटना में अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुद्धुचक गांव निवासी विजय महतो के पुत्र अमन कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक लखीसराय के गोबिरिया गांव निवासी जयचंद्र पासवान का पुत्र था। ग्रामीणों की मानें तो बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव निवासी कृष्णा पासवान के बेटे की बारात कासिमचक गांव में गौतम कुमार के घर गई थी। मंगलवार की सुबह...