नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा नीत राजग को मिली बड़ी सफलता ने गठबंधन राजनीति में उसकी मजबूती को और स्पष्ट कर दिया है। इन नतीजों से यह भी साफ हुआ है कि गठबंधन में रहते हुए भाजपा न केवल सत्ता संभाल पा रही है, बल्कि अपनी राजनीतिक ताकत भी लगातार बढ़ा रही है। इन परिणामों से राजग को आने वाले चुनावों में जीत की उम्मीद और मजबूत हुई है। खास तौर पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और महाराष्ट्र में मुंबई समेत विभिन्न नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों का भरोसा बढ़ा है। इसके उलट, विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए ये नतीजे नई चुनौतियां लेकर आए हैं। लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा और उसके गठबंधन ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आकलनों को गलत साबित करते हु...