गया, फरवरी 6 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमनाथ बेहेरा के नेतृत्व में किए गए एक महत्वपूर्ण शोध को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल नेचुरल हैजार्ड्स में प्रकाशित किया गया है। यह अध्ययन अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया गया है, जिसमें बिहार के बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में विभिन्न बाढ़-गहराई परिदृश्यों के तहत स्कूलों की संवेदनशीलता का जियो-एआई आधारित आकलन प्रस्तुत किया गया है। 'डेवलपिंग ए फ्रेमवर्क फॉर असेसमेंट ऑफ द स्कूल्स एक्सपोजर टू फ्लड-डेप्थ सिनारियोस: ए केस स्टडी ऑफ दरभंगा, बिहार, इंडिया' शीर्षक वाले इस शोधपत्र के लेखक डॉ. सोमनाथ बेहेरा, चंद्रकांता बिशुई, शिवम प्रियदर्शी, प्रिथा घोष और क्षितिज दहाल हैं। अध्ययन के अनुसार, बिहार में बाढ़ बार-बार शैक्षणिक अवसंरचना ...