बांका, अप्रैल 27 -- बिहार में अपराधियों का मनोबल टूटने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह बांका जिले में एक थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो लाशें मिली हैं अमरपुर थाना क्षेत्र में इन वारदतों से सनसनी है। यहां रामपुर मांझी बाजार के समीप एक मकई के खेत से अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अमरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुर...