देहरादून, मार्च 29 -- प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या में फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। सातों का पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल कर लिया है। यह सभी आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। हाल में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बीते 23 मार्च की रात प्रेमनगर के केहरी गांव में हाईवे किनारे यूआईटी के बिहार और यूपी छात्रों के बीच चल रही वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान लाठी-डंडों और फावड़े से हुए हमले में मूलरूप से जिला मुजफ्फरनगर निवासी दिव्यांशु की हत्या हो गई। मामले में हत्या की धाराओं की केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज पाई है। जबकि, मुकदमे 15 नामजद और अन्य अज्ञात ...