बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए पटना में कॉल सेंटर, डेटाबेस बनाने का भी प्लान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 26 -- विभिन्न राज्यों में काम कर रहे बिहार के प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए पटना में जल्द ही कॉल सेंटर बनेगा। साथ ही सभी प्रवासी श्रमिकों का उनके आधार नंबर के साथ डाटाबेस तैयार होगा, जिसके लिए एप बना लिया गया है। एप की सुरक्षा ऑडिट की जा रही है। ऑडिट के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। पटना में प्रवासी श्रमिकों के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने के लिए बुधवार को टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए संबंधित कंपनियों से ऑनलाइन निविदा भरने के लिए 21 अप्रैल तक का समय दिया गया है। कॉल सेंटर स्थापित होने के बाद टोल फ्री नंबर जारी होगा, जिस पर फोन कर कोई भी श्रमिक सहायता मांग सकता है। कोई सूचना भी श्रमिक किसी भी राज्य से दे सकेंगे। विभिन्न राज्यों में कार्य कर रहे बिहार के प्रवासी श्रमिकों का आधार नंबर के साथ डाटाबेस तैयार करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.