मधेपुरा, अक्टूबर 16 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान। बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक चंद्रशेखर यादव के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मधेपुरा में घैलाढ़ रोड पर साहुगढ़-भेलवा के बीच हुई। मृतक की पहचान घैलाढ़ प्रखंड के इनरवा गांव निवासी प्रिंस रंजन कुमार के रूप में हुई है। उनकी उम्र 25 साल थी। वह बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में पीएचडी के छात्र थे। पुलिस का कहना है कि मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें बीच सड़क गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्याकांड की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रिंस शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर से यूनिवर्सिटी के लिए निकले थे। इसी दौरान मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ स्थित गोढ़ियारी चिम...