हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 31 -- बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यहां केहाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज चौक के समीप बदमाशों के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो राइफल, 53 गोलियां एवं दो खोखा बरामद किया है। घटनास्थल से दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी निवासी सिट्टू सिंह, यूपी के दो गार्ड (रिटायर्ड आर्मी जवान) कासगंज जिले के पटियाली थानान्तर्गत भेसरासी निवासी मुकेश सिंह एवं एटा जिले के नया गांववासी नरसिंह सिंह, कटिहार के फलका थाना के चंदवा गांव निवासी शुभम कुमार एवं भागलपुर जिले के गोपालपुर थानान्तर्गत लतरा गांव वासी रूपेश कुमार के रूप में हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सरसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.