बिहार के पूर्णिया, कटिहार और अररिया समेत इन 14 जिलों से सबसे ज्यादा पलायन, क्या है वजह
कौशलेंद्र मिश्र, अगस्त 10 -- रिपोर्ट: कौशलेंद्र मिश्र, हिन्दुस्तान टीम। बिहार के 40 हजार राजस्व ग्रामों में छह हजार ऐसे गांव हैं जहां से सर्वाधिक पलायन होता है। रोजगार और उच्च शिक्षा इसकी मुख्य वजह है। साथ ही, राज्य में प्राकृतिक आपदाओं विशेषकर बाढ़, सूखा के प्रकोप और रोजगार के अवसर कमतर होने के कारण बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय पलायन होता है। श्रम संसाधन विभाग के आंकड़ों और सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षणों के अनुसार राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों से सबसे अधिक पलायन दर्ज किया जाता है। हालांकि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए कार्य कर रही है। नवंबर तक 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। पलायन वाले जिलों में प्रति व्यक्ति आमदनी बेहद कम है। 2011-12 के स्थिर मूल्य पर राज्य में प्रति व्यक्ति आय 38,265 रुपये है। पलायन वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.