भदोही, अप्रैल 24 -- भदोही, संवाददाता। बिहार प्रांत के युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ औराई थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा कायम किया गया है। विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट एवं दहेज मांगने का आरोप लगा है। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी प्रियांशी श्रीवास्तव ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। कहा था कि उनकी शादी 18 फरवरी 2024 को बिहार प्रांत के चंदौस, कुठीचांद, कैमूर, भभुआ निवासी मनीष श्रीवास्तव के साथ हुई थी। पिता ने एक लाख 51 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण, अंगूठी, सोने का हार समेत लाखों के आभूषण एवं गृहस्थी के सामान दिए थे। कुछ दिनों के बाद ससुराल के लोगों ने दो बिस्वा जमीन एवं पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा उसके बाद से लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। भोजन ना देकर क...