बिहार के पश्चिम चंपारण में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को सीने में मारी गोली, GMCH में परिजनों का हंगामा और तोड़फोड़
पश्चिम चंपारण, सितम्बर 1 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों की गोली व्यवसायी के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को स्वजन और ग्रामीण आनन-फानन में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 9.30 बजे उन्हें भर्ती कराया गया। घटना के बाद जहां इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं जीएमसीएच में इलाज के दौरान ग्रामीणों के हंगामे और तोड़फोड़ से अफरातफरी मच गई।घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंद साह (45), पिता स्वर्गीय सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर सोमवार की देर शाम बाइक से अपने घर गरभुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.