नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के निर्माण में तीन मुख्यमंत्रियों का अहम योगदान बताया है। उन्होंने इन लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों श्रीबाबू (श्रीकृष्ण सिंह), कर्पूरी ठाकुर और नीतीश कुमार के नाम गिनाए। आज तक से बातचीत में सीएम सम्राट ने कहा, 'सबसे पहले मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि बिहार के निर्माण में श्रीबाबू, कर्पूरी ठाकुर और नीतीश कुमार का बड़ा योगदान रहा है। इससे मैं इनकार नहीं कर सकता हूं। श्रीबाबू ने पूरी संरचना खड़ी की। उसके बाद जितने भी मुख्यमंत्री आए और गए।' यह भी पढ़ें- बिहार बाढ़ राहत के लिए नितिन नवीन ने दान कर दी 3 महीने की सैलरी; वेतन कितना है? पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, 'नीतीश जी ने विकास के काम किए और सामाजिक न्याय का भी काम किया। नीतीश कुमार ...