नालंदा, मार्च 31 -- Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण भीड़ काफी उमड़ी हुई थी। मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में हीं दब गईं और उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, यह भगदड़ क्यों मची? इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा म...